फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन को उठाया  

Sat, 03 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अपहरण की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएम व पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खेकड़ा/बागपत। ढ़िकौली-बंथला मार्ग पर खैला गांव के मोड़ के पास स्वीफ्ट कार में सवार प्रापर्टी डीलर, उनकी पत्नी और दोस्त को रोक मेरठ क्राइम ब्रांच की टीम अपने साथ ले गई। मौजूद लोगों ने अपहरण का शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंचे डीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि उनको पुुलिस लेकर गई है। 
विज्ञापन


 खेकड़ा के बड़ागांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर सोनू त्यागी गाजियाबाद के मोरटी गांव में रहते हैं। वे शनिवार को पत्नी अंजली और एक दोस्त के साथ अपनी कार से बड़ागांव जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही खैला मोड़ पर पहुंचे तो वहां पर पहले से ही इनोवा में सवार छह लोगों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। उसके बाद सोनू त्यागी को वे अपनी इनोवा और उनकी पत्नी और दोस्त को उनकी कार में बैठाकर साथ ले गए। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तीन लोगों के अपहरण की जानकारी पुलिस को दी।

इससे पुलिस टेंशन में आ गई। खेकड़ा थाने में समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुन रहे डीएम हृदय शंकर तिवारी, एएसपी अजीजुल हक, सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय समेत चांदीनगर और खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुुंची और लोगों से बात करने पर मालूम चला कि दोनों गाड़ी मेरठ की ओर गई है। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उनको मेरठ पुलिस लेकर गई है। उनका अपहरण नहीं किया गया है। इस संबंध में सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि स्वीफ्ट गाड़ी में सवार सोनू, उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को मेरठ क्राइम ब्रांच टीम अपने साथ लेकर गई है। उनको किस संबंध में ले जाया गया है, इसका पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रेम विवाह किया था प्रॉपटी डीलर ने 
ग्रामीणों की माने तो प्रापर्टी डीलर ने करीब तीन साल पूर्व गाजियाबाद में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। वे तभी से वहां पर ही रहते हैं। 

साथी की गाड़ी में आए थे सोनू 
बागपत। परिजनों ने बताया कि सोनू अपने साथी की स्वीफ्ट गाड़ी लेकर घर आ रहे थे। गाड़ी पर भाजपा ब्लाक अध्यक्ष लिखा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें