फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत में मृतकों को श्रद्धांजलि देने और आर्थिक मदद की मांग के लिए बाजार बंद

विज्ञापन
बड़ौत के अति​थि भवन में मृतका श्रद्धालु ​शिल्पी जैन की शोक सभा में भाग लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। निर्वाण महोत्सव हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवारों व घायलों को आर्थिक मदद की मांग को लेकर बड़ौत के सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर बृहस्पतिवार को बाजार बंद रखा। इससे बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा तो सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस तैनात की गई।
विज्ञापन

नगर के मानस्तंभ परिसर में मंगलवार को भगवान आदिनाथ निर्वाण महोत्सव के दौरान लकड़ी का मचान टूटने से सात श्रद्धालुओं की गिरकर मौत हो गई थी और 70 से अधिक घायल हो गए थे। जिनमें से 40 को उपचार के बाद उसी दिन अस्पतालों से छुट्टी दी गई थी तो कई को बुधवार व बृहस्पतिवार को हालत में सुधार होने पर छुट्टी दी गई। आठ श्रद्धालुओं का मेरठ व दिल्ली में उपचार चल रहा है।
मृतक श्रद्धालुओं की बृहस्पतिवार को तेरहवीं थी, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सभी व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इसके लिए बुधवार रात को उप्र उद्योग व्यापार मंडल, बड़ौत व्यापार संगठन, जैन मिलन की सभी संस्थाएं, खिदमत सोसायटी, रेहड़ी संगठन, श्रमिक संगठन आदि ने बाजार बंद रखने की अपील की और उसका असर भी बृहस्पतिवार को दिखाई दिया।
विज्ञापन

अगर, कोई इक्का-दुक्का दुकान खुली थी तो व्यापारियों ने एकत्र होकर बाजार में घूमकर दुकानों को बंद करने की अपील की। इसके बाद सभी व्यापारियों ने शोक सभाओं में शामिल होकर मृतक श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी। मुख्य बाजार के अलावा गलियों में दुकानें भी बंद रही। इससे दिनभर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बाजार में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। बड़ौत व्यापार संगठन के अध्यक्ष अंकुर जैन का कहना है कि सभी व्यापारी पीड़ित परिवारों के साथ है और सरकार से पीड़ितों को आर्थिक मदद की मांग की जा रही है।
- मेडिकल स्टोर भी रहने से बढ़ी लोगों की परेशानी
बाजार में अन्य दुकानों के साथ ही सभी मेडिकल स्टोर भी बंद रहे। इनके बंद रहने से मरीजों को दवाई नहीं मिलने पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीज मेडिकल स्टोर खुलने का दिनभर इंतजार करते रहे। मेडिकल एसोसिएशन ने भी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान से कामना की।
- ठेली वाले भी मुख्य बाजार से गायब, सब्जी मंडी खुली
सड़क पर ठेली लगाकर फल, सब्जी व अन्य सामान बेचने वाले भी मुख्य बाजार से गायब दिखे। गलियों में ही ठेली लगाकर फल व अन्य सामान बेचते नजर आए। वहीं मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी दिनभर खुली रही। यहां पर लोगों ने सब्जी की खरीदारी की।

बड़ौत के अतिथि भवन में मृतका श्रद्धालु शिल्पी जैन की शोक सभा में भाग लेते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें