फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलमुखी के साथी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बडौत। नगर की बडका रोड पर गत देर रात्रि मंगलामुखी के एक साथी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया और भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायल कशिश उर्फ काला पुत्र जफर निवासी बड़का रोड इदारा मस्जिद की रहने वाली है। वह गत रात्रि बड़का रोड से होते हुए अपने घर इदारा मस्जिद के पीछे जा रही थी। तकरीबन 11:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसको गोली मार दी और भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। बाद में पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध सीओ आलोक कुमार ने बताया कि मेडिकल में गोली ना लगना आया है। घटना के पीछे बंटवारे का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल घायल की गुरु रेशमा की तहरीर पर उमर, सुशीला, गीता व रेखा के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें