बच्ची को अपने साथ लेजाकर वर्ग विशेष के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। तभी वहां आये बंदरो के झुंड से डरकर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद बच्ची ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जांच में आरोपी गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्ची को ले जाते हुआ दिखाई दिया।
बच्ची के साथ हुई घटना के विरोध में विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पंचायत कर जमकर हंगामा किया। साथ ही आरोपी को गिफ्तारी के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया गया।
इसके बाद पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को बसौद नहर की पटरी के पास से गिरफ्तार कर दिया। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चांद निवासी पिलखवा जनपद हापुड़ का है। जो टटीरी में बांके बिहारी रेस्टोरेंट पर काम करता था। पास के गांव बसा टीकरी में आरोपी युवक की बहन की ससुराल भी है।