फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवीकलां में वकील और उसके पिता पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मवीकलां गांव के रहने वाले वकील कपिल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह एक केस में आरोपी की पैरवी कर रहे है। इस कारण ही मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति उनसे रंजिश रखते है। आरोप है कि सोमवार सुबह उसके पिता बाबूराम घर से एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए बागपत स्टैंड पर जा रहे थे। रास्ते में व्यक्ति ने अपने बेटे और पांच अन्य के साथ मिलकर उसके पिता पर हमला कर दिया। उसी वक्त कचहरी जाने के लिए वह अपने चचेरे भाई अंकुर के साथ वहां पहुंचा तो एक आरोपी ने उस पर तमंचे से फायर किया। वह किसी तरह बचे, लेकिन मारपीट कर उनकी जेब से 3500 रुपये व अन्य दस्तावेज निकाल लिए। उधर, दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने वकील कपिल पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किशोरी को ब्लैकमेल करने का आरोप
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ घर के सामने रहने वाले युवक ने कई बार तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाई। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बेटी को ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करता रहा, जिससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई थी। इस बारे में युवक के परिजनों को बताया तो उन्होंने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर 30 नवंबर को आरोपी अपने परिजनों के साथ मिलकर बेटी को घर से जबरन ले गया और उसका गर्भपात कराकर वापस छोड़ गया। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें