फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड की महिला को बेचने की आशंका 

Fri, 03 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
औरत की कीमत - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत। झारखंड से शादी होकर आई महिला डेढ़ माह से लापता है। उसको बेचने की आशंका जताते हुए उसके परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को झारखंड पुलिस ने महिला को काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


झारखंड के पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने अपने बेटी की शादी 30 अगस्त 2016 को बागपत शहर के नौरोजपुर रोड पर रहने वाले एक युवक के साथ की थी। पिछले डेढ़ माह पूर्व से उनका बेटी से मोबाइल पर संपर्क नहीं हुआ। उसका मोबाइल बंद चल रहा है। उसके पति का भी मोबाइल नहीं मिल रहा है। उसे आशंका है कि उसकी बेटी को उसके दामाद ने बेच दिया है। उसकी शिकायत पर झारखंड के नगर थाना में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों के साथ बागपत पहुंचकर महिला की तलाश की, लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चला। पुराना कस्बा चौकी प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि झारखंड पुलिस महिला की तलाश में आई है।

पुलिस ने एक महिला से पूछताछ की
बागपत। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी की शादी एक महिला ने कराई थी। महिला उनके पड़ोस की रहने वाली है। उसकी पहले से बागपत में शादी हो रही है। पुलिस बिचौलिया महिला से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि उसने आरोपी के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन


किशोरी से अभद्रता  
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को गली से कमरे में खिंचकर अश्लील हरकतें की गई। पता चलने पर उसके परिजनों ने आरोपी युवक व उसके परिजनों की जमकर पिटाई की। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। किशोरी अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार की रात कमरे में सोई हुई थी। देर रात वह कमरे से बाहर आई। आरोप है कि इस बीच पड़ोस का युवक उसे जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पता चलने पर किशोरी के परिजन वहां पर पहुंचे। उन्होंने बंद कमरे से किशोरी को बाहर निकाला तथा आरोपी युवक की बुरी तरह से पिटाई की। जानकारी मिलने पर वहां पर पहुंचे आरोपी युवक के  पिता, चाचा समेत चार लोगों की बुरी तरह से पिटाई की गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें