फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा आज, तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा आज, तैयारियां पूर्ण
विज्ञापन

बड़ौत। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जेडी ओंकार शुक्ला ने केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा के लिए जनपद में छह सेंटर बनाए गए हैं। जिन पर 1483 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। यह परीक्षा छह अक्तूबर को संपन्न होगी। हाईस्कूल में 863 और इंटरमीडिएट में 620 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कुल 1483 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराया जाएगा। जिसके चलते सभी सेंटर लखनऊ कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। प्रश्नपत्रों के पैकेट सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोले जाएंगे। बोर्ड परीक्षा की तरह ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। जेडी ओंकार शुक्ला ने शुक्रवार जनपद में बनाए गए दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, जनता वैदिक इंटर कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
बागपत में यमुना इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खेकड़ा में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज तथा बड़ौत में दिगंबर जैन इंटर कॉलेज व जनता वैदिक इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पाली में होगी परीक्षा
पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 से 10:15 और दूसरी पाली 2 से 4:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा दो घंटे की होगी। पहले 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र को पढ़ने के लिए दिए गए हैं। दिव्यांग व दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित अवधि के अतिरिक्त 20 मिनट प्रति घंटे से मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें