फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में उड़ी सीएम के छुट्टी के आदेश की धज्जियां

विज्ञापन
खेकड़ा के जैन एकेडमी स्कूल में पहुंचे बच्चे व अध्यापिकाएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश भी यहां के स्कूलों के लिए कोई मायने नहीं रखते है और उनकी खूब धज्जियां उड़ाई जाती है। सीएम के दो दिन तक स्कूलों की छुट्टी के बाद भी कई राजकीय व निजी स्कूलों को खोला गया। छुट्टी को लेकर कई जगह असमंजस की स्थिति भी बनी रही। स्कूल में जाने के बाद बच्चों को वापस भेजा गया।
विज्ञापन

भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्कूलों में 17 व 18 सितंबर की छुट्टी के आदेश दिए थे। यह आदेश राजकीय व निजी सभी स्कूलों के लिए था। सीएम के आदेश के बावजूद भी स्कूलों को खोला गया। बागपत में राजकीय कन्या इंटर कालेज में छात्राओं को बुलाया गया और उनकी पढ़ाई भी कराई गई। छात्राओं के साथ पहुंचे कई परिजनों ने इसपर आपत्ति भी जताई, लेकिन उसके बाद भी स्कूल को खोला गया। इस तरह ही खेकड़ा के निजी स्कूल को खोला गया और वहां कक्षाओं में पढ़ाई भी कराई गई। हालांकि कई स्कूलों में शुक्रवार सुबह को बच्चे पहुंचे तो उनको छुट्टी बताकर वापस घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें