फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के चार बदमाशो को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 13 बाइके, एक

विज्ञापन
चोरो के कब्जे से बरामद की गई कोतवाली मे खडी बाइक - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली पुलिस और एसओजी ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के समीप अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की 13 बाइक , एक तमंचा और तीन चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि रविवार रात्रि खेकड़ा कोतवाली पुलिस दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तहसील के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम को बाइक चोर गिरोह के सदस्यों के आने की जानकारी मिली। इसके बाद एसओजी भी वहां पहुंच गई। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे बाइकों को सड़क पर गिराकर भागने लगे। पुलिस और एसओजी ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। उनसे तंमचा और तीन चाकू बरामद किए।
इसके बाद उन्हें कोतवाली लाया गया। उन्होंने अपने नाम प्रमोद निवासी ग्राम अहरौली थाना पिसावा जनपद अलीगढ़, हाल निवासी मवई रोड थाना खेड़ीपुर जनपद फरीदाबाद, मोहित उर्फ टाइगर निवासी ग्राम तुगाना थाना छपरौली, नरेंद्र उर्फ छोटू निवासी किले के पास थाना पिसावा जनपद अलीगढ़, रोहित निवासी मौहल्ला बाबूनगर खुर्जा जंक्शन थाना खुर्जा जनपद बुलंदशहर बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की 13 बाइक बरामद कीं। ये नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली आदि शहरों से बाइक चुराकर शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत आदि जनपदों में बेचते थे। चारों बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।

कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने चोरी की 13 बाईक, 3 चाकू, 1 तमंचे के साथ गिरफतार किए अंतर्राज्यीय बाइक चो?- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें