फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 सत्रों में 6020 ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में सोमवार को 18 सत्रों में 6020 लाभार्थियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। बड़ौत ब्लॉक में सबसे अधिक 179.11 फीसदी और पिलाना ब्लॉक में सबसे कम 73.45 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि सोमवार को 33 सत्रों में 5200 लाभार्थियों का टीकाकरण का प्लान तैयार किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 6020 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। सोमवार को बागपत ब्लॉक में 139.11 फीसदी, बड़ौत ब्लॉक में 179.11 फीसदी, बिनौली ब्लॉक में 91.43 फीसदी, छपरौली ब्लॉक में 100 फीसदी, खेकड़ा ब्लॉक में 97.14 फीसदी और पिलाना ब्लॉक में 73.45 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया।
एक मिला संक्रमित, एक डिस्चार्ज
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है और एक मरीज को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब जिले में सात केस एक्टिव है। जिले में अब तक 9127 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 141 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें