फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहे त्वचा के मरीज, गैस भी कर रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में त्वचा के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को जिले में लगाए गए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में सबसे अधिक 148 त्वचा के मरीज पहुंचे। पेट में गैस की शिकायत करने वालों मरीजों की संख्या 79 रही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बावली पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का शुभारंभ संयुक्त निदेशक मेरठ मंडल डा. ज्योतसना वत्स ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण कर स्वास्थ्यकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को जिले की 23 पीएचसी पर जन आरोग्य मेला लगाकर लोगों की जांच की गई। मेलों में 38 चिकित्सक और 170 पैरा मेडिकल स्टाफ ने 909 लोगों की जांच की। मेले में सबसे अधिक त्वचा के 148 मरीज, बुखार के 33, लीवर के 14, शुगर के 59, गैस के 79 मरीजों ने अपनी जांच कराई। मेलों में 18 लोगों की हेपेटाइटस बी और सी की जांच की गई। इसके अलावा पांच टीबी के संदिग्ध मरीज मिले। मेलों में 143 लोगों की एंटीजन जांच भी की गई। मेले में दो मरीजों को उपचार के हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ आयुष्मान कार्ड बनाए गए
फोटो नंबर 01केएआर 1
खेकड़ा। ब्लाक क्षेत्र की पीएचसी खेकड़ा, बड़ागांव और रटौल में लगाए गए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में चिकित्सको ने 120 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उपचार दिया। सीएचसी अधीक्षक डा. मुकेश कुमार ने बताया कि नौ पात्रों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान डॉ. सोनल, डॉ. मीना, डॉ. साजिया, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. मनीष त्यागी, लक्ष्मी, मनोज कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें