फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने निजीकरण किया तो होगी आरपार की लड़ाई-जीवी पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन चेताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आरजू फार्म हाउस में बुधवार देर शाम राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के तत्वावधान में संपर्क प्रवास सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा ऊर्जा निगम का निजीकरण किए जाने पर आक्रोश जताया गया। आह्वान किया कि यदि प्रदेश सरकार ने जल्द निजीकरण प्रक्रिया नहीं रोकी तो प्रदेश भर के अवर अभियंता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
जिलाध्यक्ष राजेश पटवा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष इंजीनियर जीवी पटेल ने कहा कि अब संगठन के किसी भी कर्मचारी व पदाधिकारी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऊर्जा निगम का निजीकरण करना चाहती है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। यदि निजीकरण हुआ तो हमारा अस्तित्व खत्म हो जाएगा। निजीकरण होने के बाद नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। केंद्रीय उप महासचिव इंजीनियर अरविंद बिंद, पश्चिमांचल अध्यक्ष इंजीनियर आरसी दिवेद्वी ने भी प्रदेश सरकार की इस नीति का विरोध किया और एकजुट होकर ताकत का एहसास कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन कुमार विकास ने कहा कि यदि निजीकरण हुआ तो ऊर्जा निगम के साथ उपभोक्ताओं को भी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। सम्मेलन को सफल बनाने मेें क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आरए कुशवाहा, जेई पवन कुमार, राकेश ढाका, केके पटेल, अश्वनी, संजय, रमेश चंद धीमान, नरेंद्र प्रताप सहित प्रोन्नत अभियंता भी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन गुलशन कन्नौजिया व विकास कुमार ने संयुक्त रूप से किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें