फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूडे़ के ढेर में मिला मानव भ्रूण, नोच रहे थे कुत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने समाजसेवियों की मदद से दफन कराया, जांच भी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला अहिरान में कूडे़ के ढेर में मानव भ्रूण मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। भ्रूण को कुत्ते नोंच रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को समाजसेवियों की सहायता से दफन करा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह मोहल्ला अहिरान में कूड़े के ढेर में मानव भ्रूण पड़ा था। भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे। मानव भ्रूण होने का पता लगने पर आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर कुत्तों को वहां से भगाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समाज सेवियो की सहायता से भ्रूण को मिट्टी में दफन करा दिया। पुलिस ने भ्रूण को जन्म देने वाली मां की तलाश शुरू कर दी। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि कूड़े के ढेर पर मिले मानव भ्रूण को दफन करा दिया गया है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आसपास के किसी अस्पताल में यह कृत्य तो नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें