फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराइयों के साथ दहन हो गई होलिका, आज बरसेंगे रंग

विज्ञापन
खेकड़ा मे जैन कालेज रोड पर किया गया होलिका दहन - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
500 से ज्यादा स्थानों पर किया गया होलिका का दहन
विज्ञापन

महिलाओं ने पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले भर में बृृहस्पतिवार को होली पर्व की धूम रही। महिलाओं ने सुबह होली का पूजन किया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां खिलाकर त्योहार की शुभकामनाएं दी। रात नौ बजे के बाद ढोल नगाड़ों के साथ जिले भर में 500 से अधिक स्थानों पर होलिका का दहन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए होलिका दहन के स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशील स्थानों के अलावा आबादी और पुलिस गश्त करती रही।
बृहस्पतिवार को जिले भर में लोगों ने उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया। सुबह को महिलाओं ने होलिका का पूजन कर अपने बच्चों के लिए लंबी उम्र की कामना की। रात नौ बजे के बाद शुभ मुहूर्त में ढोल-नगाड़ों के साथ होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन के साथ लोगों ने बुराइयों का भी दहन किया। इस दौरान लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ डांस कर गुलाल उड़ाया। एक-दूसरे के गले मिलकर होली के त्योहार की शुभकामनाएं दी। सुरक्षा के लिए होलिका दहन के स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

काले सिंह देवता मंदिर पर पूजा अर्चना
अग्रवाल मंडी टटीरी। खिंदौड़ा मार्ग पर स्थित बाबा काले सिंह देवता पर होली पर्व पर दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। इस दौरान राजीव कौशिक, बबलू सैनी, राकेश, यशपाल राणा, सूरजपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चकबंदी देवता पर उमड़े श्रद्धालु
बालैनी। होली पर चकबंदी देवता पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जिले के अलावा अन्य कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने चकबंदी देवता पर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर परिसर में भंडारा कर प्रसाद वितरित किया गया। मेले में बच्चों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें