फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघर के स्टाफ की पिटाई करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। आई म्यूजिका सिनेमाघर में दो दिन पूर्व फिल्म के बीच में बाहर जाने से रोकने पर गार्ड और स्टाफ की पिटाई करने वाले तीन युवकों को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अनिल पुत्र रोशनलाल, रूपचंद पुत्र रमेश चंद और राजेश पुत्र लक्ष्मीचंद निवासी दयानंद कॉलोनी शामली है। इस मामले में सिनेमाघर के मैनेजर सुधाकर ने एक दर्जन से अधिक अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें