फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज डायरेक्टर को हिस्ट्रीशीटर ने कोतवाली में ही दी गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
डॉक्टर संजीव कुमार आर्य। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
- लुहारी गांव में हुए अनुसूचित जाति समाज के लोगों के झगड़े में फैसला कराने पहुंचे थे डायरेक्टर डॉ. संजीव आर्य
विज्ञापन

- अजित उर्फ हप्पू गैंग के हिस्ट्रीशीटर पर सबके सामने दी धमकी, एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली में झगड़े के मामले में समझौता कराने पहुंचे चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट बड़ौत के निदेशक डॉ संजीव आर्य को अजीत उर्फ हप्पू गैंग के हिस्ट्रीशीटर सदस्य ने जान से मारने की धमकी दी है। डायरेक्टर ने दरोगा के पास पहुंचकर खुद को बचाया। डॉ. आर्य ने पहले सीओ और फिर एसपी को शिकायती पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
लुहारी गांव के रहने वाले डा. संजीव आर्य बड़ौत स्थित स्थित चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक है। वह सोमवार रात को गांव में अनुसूचित जाति समाज के लोगों में हुए आपसी झगड़े के मामले में फैसला कराने के लिए बड़ौत कोतवाली आए थे। आरोप है कि उसी समय वहां अजित उर्फ हप्पू गैंग का एक हिस्ट्रीशीटर भी साथियों संग कोतवाली पहुंच गया और उसने डा. संजीव आर्य के साथ गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी। डा. आर्य ने दरोगा व सिपाहियों के बीच पहुंचकर खुद को बचाया।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर डा. संजीव आर्य ने मंगलवार को एसपी नीरज कुमार जादौन से मिलकर घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने पंचायत चुनाव लड़ा था। चुनाव से पहले आरोपी हिस्ट्रीशीटर जेल से बाहर आया था। उन्हेें चुनाव न लड़ने की धमकी दी थी। इसके बाद भी उन्होंने अपनी मां को चुनाव लड़ाया था। इसी रंजिश में उनके घर पर फायरिंग भी कराई गई थी। अब थाने के अंदर ही गोली मारने की धमकी दी गई। इस मामले में एसपी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
कोतवाली पुलिस के सामने किसी को जान से मारने की धमकी नहीं दी गई है। यदि डॉ. संजीव आर्य के साथ ऐसा कोई मामला हुआ तो वे तहरीर दें, जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - शिव प्रकाश सिंह, कोतवाल।
विज्ञापन

डॉ. संजीव आर्य की शिकायत मिली है। उन्होंने जानमाल का खतरा जताया है। उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। साथ ही मामले की जांच करा कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार जादौन, एसपी।
ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें