फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से राजस्व वसूली के 2.64 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश रूपयों से भरा थैला लेकर भागते हुए - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
मंगलवार को तहसील से रुपये लेकर बैक में जमा करने आया था राजस्व अमीन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए दो चोर, एसपी-एसडीएम ने की मामले जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत तहसील के राजस्व अमीन मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक से राजस्व वसूली के 2.64 लाख रुपये जमा करने पहुंचे। किसी कारण से रुपये जमा नहीं हुए तो वह बैंक काउंटर पर पता करने लगे। इसी दौरान दो युवकों ने रुपयों वाला थैला उड़ा दिया और फरार हो गए। सूचना पर एसपी, एसडीएम, सीओ व क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। सीसीटीवी कैमरे मेें दोनों युवक कैद हो गए। इस संबंध में राजस्व अमीन ने कोतवाली में तहरीर दी है।
राजस्व अमीन राजपाल मंगलवार को तहसील से राजस्व वसूली का 2.64 लाख रुपये लेकर भारतीय स्टेट बैंक में जमा कराने पहुंचा। किन्हीं कारणों से रुपये जमा नहीं हो सके। राजस्व अमीन बैंक काउंटर पर पूछताछ करने लगे तो दो युवक उनका रुपये वाला थैला चोरी कर भाग निकले। पता चलने पर बैंक में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी नीरज जादौन, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक कुमार सहित अन्य पुलिस बल और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। बाद में बैंक मेें लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो एक युवक रुपये चोरी करते हुए और दूसरे के बैंक के आसपास खड़ा होकर निगरानी करते हुए कैद हो गए। फुटेज की मदद से पुलिस दोनों चोरों का पता लगाने में जुट गई है। उधर, इस संबंध में देर शाम राजस्व अमीन ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिव प्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चोर भी कैद हो गए है। राजस्व अमीन की लापरवाही भी सामने आई है। जल्द ही रुपये चोरी करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

राजस्व वसूली के 2.64 लाख रुपये बैंक से चोरी हुए है। जांच की जा रही है। यदि राजस्व अमीन की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। - दुर्गेश मिश्र, एसडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें