फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का किया घेराव

विज्ञापन
युवती की बरामदगी को लेकर खेकड़ा कोतवाली मे हंगामा प्रदर्शन करते हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का किया घेराव
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने एक माह पूर्व बहला फुसला ले जाई गई युवती की बरामदी के लिए कोतवाली का घेराव किया। कोतवाली पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर युवती को बरामद करने की मांग की।
एक माह पूर्व नगर निवासी एक युवती को लोनी कोतवाली के बेहटा हाजीपुर गांव के दूसरे वर्ग के दो युवक बहला फुसला कर ले गए। युवती के परिजनों ने दोनों आरोपियों पर युवती का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक युवती नहीं मिल सकी है और ना ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर आरोप लगाया कि आरोपी युवक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर बहला फुसला ले गए हैं। घटना की जानकारी होने के बावजूद पुलिस युवती को तलाशने में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने पुलिस से युवती को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रियंका आर्या, सत्यवीर ठाकुर, अशोक शर्मा, प्रवीन कुमार, सन्नी कादयान, संदीप प्रजापति, सन्नी गुप्ता, कुंदन कुमार, अमित कुमार, रविंद्र, देवेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
सीओ विजय चौधरी का कना है कि पुलिस टीम युवती और आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है। सुराग लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें