फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पर ढाई घंटे तक चला हंगामा

विज्ञापन
बागपत : छपरौली थाने में जमा लोगों की भीड़। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। प्रशांत की हत्या के भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पर करीब ढाई घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस में नोकझोंक तक हुई। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे स्थिति को संभालते हुए हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त डीडीए कर्मी के बेटे प्रशांत की हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस उसे वहां से तुरंत लेकर बागपत अस्पताल पहुंच गई। इस बात पर ही परिजन व अन्य लोग भड़क गए कि पुलिस ने बिना बताए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने उनको शव देखने भी नहीं दिया। पुलिस के इस तरह शव भेजने के कारण ही ढाई घंटे तक हंगामा चलता रहा और लोगों ने थाने को घेरकर रखा। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस का रवैया सही नहीं है, जिसकी अधिकारियों से भी शिकायत की गई।
कई थानों की पुलिस को बुलाया गया
छपरौली। हंगामा को देखते हुए मौके पर बड़ौत, रमाला, दोघट थाने का पुलिस बल मौके पर बुलाया गया, जो लोगों को समझाने में जुटा हुआ था। मगर परिजन शव को वापस लाने की जिद पर अड़े हुए थे। इस दौरान महिलाओं ने छपरौली थाना पुलिस कई संगीन आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

ढिकौली में जिम चलाता था प्रशांत
छपरौली। लोगों के अनुसार मृतक युवक प्रशांत ढिकौली गांव में जिम चलता था, मृतक युवक को गले में चेन पहनने का शौक था।
शव से दस मीटर दूर पड़ी थी बाइक
छपरौली। जिस जगह प्रशांत का शव पड़ा हुआ था, उसे दस मीटर दूर उसकी सफेद कलर की बाइक, चप्पल और चाकू पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड की टीम सुराग लगाने में जुटी थी। वहीं, रोती बिलखती महिलाओं व भीड़ की आवाज सुनकर थाने के आसपास रहने वाले लोग अपने मकान की छत पर चढ़ गए और वहीं से ही हंगामे का नजारा देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें