संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सर्व कल्याण सीनियर सिटीजन क्लब के तत्वावधान में रविवार को जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि धनपाल जैन ने असहाय वृद्ध व विकलांग व्यक्तियों को एक माह की किट निशुल्क वितरित की। उन्होंने कहा कि बेसहारा लोगों की मदद करना पुण्य का काम है।
इस दौरान आयोजित यज्ञ में क्लब के अध्यक्ष राजवीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, सचिव दीपक राज, कोषाध्यक्ष संजीव डांगी, रश्मि तोमर, राजवीर सिंह तोमर, धर्मेंद्र आर्य ने यज्ञ में आहुति दी। संत चनदास महाराज डॉक्टर चतर सिंह, मास्टर रामपाल सिंह, चौधरी प्रीतम सिंह, जयपाल सिंह, मौसम चौधरी, काला पहलवान उर्फ सोनू, तुषार कांत, अमित निरवाल का क्लब के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके उपरांत सोनीपत के गायक सोनू सांवरिया ने कीर्तन मंडली के साथ भजन कीर्तन प्रस्तुति कर समां बांधा। कार्यक्रम को सफल बनाने मेें राजेंद्र प्रधान खेड़ी, धर्मपाल सिंह रमाला, सोमवीर सिंह, सोनवीर सिंह, अजय चौधरी, वीरपाल प्रधान, जगबीर प्रधान, रमेश सिंह तोमर, ओमवीर सिंह प्रधान का योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर सिंह चौहान और संचालन बलजोर सिंह आर्य ने किया।