फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग-व्यायाम और पौष्टिक आहार से दें करियर को नया आयाम

विज्ञापन
विज्ञापन
योग-व्यायाम और पौष्टिक आहार से दें करियर को आयाम
विज्ञापन

बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल बागपत में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को यह बताया गया कि सेहतमंद रहकर ही करियर को बेहतर आयाम दिया जा सकता है।
मंगलवार को स्कूल में मुख्य अतिथि महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अंजना शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। पौष्टिक आहर और रोज फल का सेवन करें। सेहतमंद रहकर ही शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में आप लंबी छलांग लगा सकती हैं। प्रबंधक सुधीर कुमार ने भी स्वास्थ्य के विषय में जागरूक किया। शिक्षिका ज्योति, सुमित चौहान, मनोज कुमार और स्वाति मौजूद रहें।
विज्ञापन

छात्राओं ने पूछी मन की बात
सुहाना : चेहरे पर पिंपल क्यों होते हैं।
डॉक्टर : खानपान में गड़बड़ी इसकी सबसे बड़ी वजह है। पौष्टिक आहार खाएं, चिकनाई युक्त भोजन कम लें। चेहरे पर गुलाब जल लगाएं।
टिम्सी : सिर के बाल क्यों झड़ते हैं।
डॉक्टर : विटामिन ए और सी की कमी के कारण ऐसा होता है। अमरूद, चकुंदर अधिक से अधिक खाएं। सलाद जरूर लें। बालों को रोजाना अच्छे से शैंपू करें।
तनु : पेट खराब क्यों होता है।
डॉक्टर : बासी भोजन करने, ज्यादा तला हुआ भोजन अधिक करने से ऐसा होता है। ताजा खाना खाएं और हरी सब्जी लें। रोजाना समस्या रहने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
पायल : आंखों में पानी आता है।
डॉक्टर : धूल से बचें। मोबाइल, कंप्यूटर का कम से कम प्रयोग करें। सुबह शाम आंखों को पानी से धोएं। नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह पर दवाईयों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

फास्ट फूड से तौबा करें, हेल्दी फूड लें
बागपत। डॉ अंजना शर्मा ने छात्राओं से आह्वान किया कि वह फास्ट फूड से बचें। हेल्दी फूड लेकर थोड़ी मात्रा में भोजन लें। शरीर में अगर किसी बीमारी का लक्षण दिखाई देता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें