फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हिंसा से जिले में अलर्ट, पीएससी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में हिंसा से जिले में अलर्ट, पीएससी तैनात
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली में हिंसा के बाद जिले में पुलिस-प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। खेकड़ा और चांदीनगर क्षेत्र में कड़ी चौकसी बरती जा रही है। डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पीएससी तैनात कर दी गई है।
दिल्ली में मंगलवार को भी हिंसा का दौर जारी रहा। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि एनसीआर से लगे बॉर्डर पर विशेष निगरानी बरती जा रही है। सोमवार रात यहां पैदल पेट्रोलिंग की गई। इसके बाद मंगलवार को चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया गया। दिल्ली आने जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई। इसके अलावा चांदीनगर और बालैनी के गाजियाबाद और दिल्ली के बॉर्डर से लगे गांव पर भी पुलिस की नजर है। लोगों से जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन

घरों और रिश्तेदारियों को कर रहे कॉल
बागपत। जिले के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली के गोकलपुरी और अन्य इलाके में रहते हैं। हिंसा बढ़ते ही लोग अपनी रिश्तेदारियों और परिवार के लोगों को कॉल कर हाल जान रहे हैं।
विज्ञापन

शादियों में दिल्ली से आवागमन बाधित
बागपत। मंगलवार को शादियों का शुभ मुहूर्त रहा। लेकिन हिंसा का असर यह हुआ कि दिल्ली के मेहमानों की संख्या कम रही।
आमजन के लिए रालोद ने मांगी सुरक्षा
बागपत। सोनीपत स्टैंड स्थित कार्यालय पर रालोद की बैठक हुई। आमजन के लिए दिल्ली में सुरक्षा की मांग रखी गई। मंडल महासचिव ओमवीर ढाका ने कहा कि आमजन ही सुरक्षित नहीं है तो देश कैसे चलेगा। दिल्ली में हिंसा के बाद देश में भय का माहौल बन गया है। विक्रम पांचाल, कंवरपाल, इरफान, अमित कुमार, योगेंद्र कुमार, राजपाल, राकेश, जितेंद्र, कृपाल और राजवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें