दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर गांव के पास रविवार को एलपीजी से भरे टैंकर की ट्रक से भिड़ंत हो गई जिसमें टैंकर चालक घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर घंटो जाम लगा रहा।
रविवार दोपहर गैस से भरा टैंकर बागपत की ओर से बड़ौत की तरह जा रहा था। जैसे ही टैंकर गौरीपुर गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक और टैंकर की भिड़ंत हो गई। दोनो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक कार और एक बाइक पर सवार दो लोग उनकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे।
लोगों ने टैंकर के घायल चालक को टैंकर से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद मौके पर घंटों जाम लगा रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घायल चालक ओमप्रकाश निवासी कबीर नगर है। उसका कहना है कि वह लोनी गैस प्लांट से टैंकर में गैस लेकर पंजाब के पटियाला जा रहा था।
q कार ने बाइक को टक्कर मारी, दो घायल ः बागपत। हाईवे स्थित काठा गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार बड़ौत निवासी रिजवान और नौशाद घायल हो गए। लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया।