छपरौली। क्षेत्र के एक गांव में रक्षाबंधन के दिन रविवार को दुकान पर मिठाई लेने गई किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे किसी को इस बारे में बताने पर जाने से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि जब वह थाने में शिकायत करने जाने लगे तो युवकों के परिजनों ने तब भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
रक्षाबंधन पर किशोरी के घर राखी बंधवाने के लिए रिश्तेदार आए हुए थे तो किशोरी मोहल्ले में ही दुकान पर मिठाई लेने चली गई। इस दौरान पड़ोस के तीन युवक उसे पास के खाली पड़े मकान में ले गए और तीनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी ने घर आकर परिजनों को इस बारे में बताया। किशोरी ने परिजनों को यह भी बताया कि वह तीनों पिछले एक महीने से उसे ब्लैकमेल करके सामूहिक दुष्कर्म कर रहे है। किशोरी ने अपने परिजनों के साथ थाने पर पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शोएब पुत्र सलीम, सनवेज पुत्र सलीम और सोहेल पुत्र वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।