फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मेरठ-बागपत रोड पर दौड़ेगी प्राईवेट बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभ में 30 बसों का किया जाएगा संचालन
विज्ञापन

सवारी बढ़ने पर बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या
बागपत। मंगलवार से जिले में मेरठ - बागपत वाया बड़ौत टांडा मार्ग पर प्राईवेट बसों का संचालन शुरु कर दिया जाएगा। शुरूआत में 30 बसें सड़क पर उतारी जाएंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद बेड़े में बसों की संख्या बढ़ायी जाएगी।
कोरोना महामारी फैलने के कारण जिले में प्राईवेट बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। एक जून को शासन ने मेरठ-बागपत मार्ग पर निगम की बसों का संचालन शुरु कर दिया। लेकिन प्राइवेट बसों को चलाने की अनुमति नहीं दी थी। जिसके कारण बस आपरेटरों ने 30 बसों को सरेंडर कर दिया गया था। प्राईवेट बसों का संचालन न होने के कारण मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मगर अब मंगलवार यानी आज से मेरठ बागपत मार्ग पर प्राईवेट बसों का संचालन शुरु किया जाएगा। फिलहाल जिले के अलग-अलग मार्गो पर 30 बसों का संचालन किया जाएगा। मेरठ-बागपत प्राईवेट बस यूनियन के अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने बताया कि यूनियन पहले से ही बस संचालन की तैयारी कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर चलेगी प्राईवेट बसें
- मंगलवार से मेरठ से बागपत से बड़ौत होते हुए टांडा, अमीनगर सराय मोड़ से बड़ौत, रटौल से वाया चांदीनगर होते हुए बागपत, पिलाना से रटौल मार्ग पर बसों का संचालन शुरु किया जाएगा।
आधे घंटे में यात्रियों को मिलेगी बस
- बागपत से मेरठ के लिए प्रत्येक 20 मिनट में तथा बागपत से टांडा के लिए प्रत्येक 30 मिनट में यात्रियों को बस मिलेगी।
सुबह साढ़े छह से शाम साढ़े सात तक म।िलेगी बस
- बागपत से मेरठ मार्ग पर मंगलवार से सुबह साढ़े छह बजे से शाम साढ़े सात बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें