अग्रवाल मंडी टटीरी। व्यापारियों ने सड़क निर्माण कंपनी द्वारा की गई निशानदेही का डाटा तैयार कर सोमवार को सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर को सौंपा। सांसद प्रतिनिधि ने व्यापारियों को राहत दिलाने का प्रयास करने का भरोसा दिया।
हाईवे निर्माण के लिए सड़क निर्माण कंपनी ने कस्बे में निशानदेही की थी। इसमें कस्बे की लगभग 250 दुकानें, मकान तथा एक मंदिर आ रहा है। जिस पर कस्बे के व्यापारियों ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने राहत दिलाने की मांग की थी। व्यापारियों की मांग पर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने व्यापारियों को सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने व्यापारियों को कस्बे की गई निशानदेही का डाटा तैयार कर उनके प्रतिनिधि को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। रविवार को व्यापारियों ने निर्माण कंपनी द्वारा की गई निशानदेही का डाटा तैयार कर सोमवार को सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर को सौंपा। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, अभिमन्यु गुप्ता, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, पंकज गुप्ता, पूर्व प्रधान ठाकुर इंद्रपाल, सभासद राजीव गोयल, सुनील अग्रवाल, प्रदीप जैन, राजू मित्तल, प्रदीप नैन, संजीव शर्मा, दिनेश पंडित, पीयूष गुप्ता, प्रमोद जैन, अतुल गोयल, शिरोमणि शर्मा, मोनू सहित सैकड़ों व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।