फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी समेत चार गिरफ्तार

Fri, 18 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
चांदीनगर थाने में पुलिस हिरासत में लिए गए इनामी बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के चांदीनगर के ढ़िकौली गांव के भट्ठा व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे ढाई हजार रुपये के इनामी संजीत ढिकौली को उसके चार साथियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक बंदूक, तमंचा, चाकू और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 चांदीनगर थाना प्रभारी चितवन ने बताया  ढ़िकौली गांव  के जंगल से मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गांव ढ़िकौली निवासी संजीत पुत्र आनंद पाल, छछरपुर गांव निवासी मंटू पुत्र कलीराम, प्रदीप पुत्र ईश्वर, गांव बसौली निवासी विवेक और गांव जिवाना निवासी श्योवीर पुत्र इंद्रपाल को गिरफ्तार किया।  
पुलिस के अनुसार आरोपी संजीत ने छह माह पहले अपने गांव के भट्ठा मालिक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित हो गया था।
विज्ञापन
   इसके अलावा उसने एक महिला के साथ मारपीट कर अभद्रता की थी। इस मामले में भी आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी अपने गांव में फायर करता रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी संजीत अपने साथियों के साथ जंगल में वारदात को अंजाम देने का प्लान बना रहा था।  सूचना में गिरोह को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें