फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

विज्ञापन
बागपत में अहोई अष्ठमी पर कथा सुनने के बाद पूजा करती महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
जिले भर में भक्ति भाव के साथ मनाई गई अहोई अष्टमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले भर में अहोई अष्टमी पर्व भक्ति भाव से मनाया गया। महिलाओं ने संतान की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखा। सुबह अहोई माता की कथा सुनकर बच्चों की दीर्घायु और परिवार की सुख शांति की कामना की। उधर, बाजारों में भी खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

महिलाओं ने सुबह उठकर, मिट्टी के करवे में पानी भर कर अहोई माता का पूजन किया। दीवार पर अहोई माता की आकृति बनाई। एक-दूसरे को अहोई अष्टमी की कहानी सुनाई। आसमान में तारे निकलने पर पूजा-अर्चना की। बच्चों की दीर्घायु और परिवार की सुख शांति की कामना की। इसके बाद लजीज व्यंजन तैयार कर बच्चों को खिलाए। बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली, बिनौली, दोघट, रमाला, अमीनगर सराय, चांदीनगर, अग्रवाल मंडी टटीरी में भी अहोई अष्टमी पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें