फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं ने फैली खुरपका-मुंहपका की बीमारी, पशुपालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां में पशुओं को खुरपका-मुंहपका की बीमारी फैल रही है। इस कारण पशुपालक परेशान हैं। वे निजी चिकित्सकों से पशुओं का उपचार कराने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से गांव में कैंप लगाकर पशुओं की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

खुरपका-मुंहपका बीमारी से गांव के गजेंद्र की भैंस की मौत हो गई तथा गाय चपेट में है। इसके अतिरिक्त गांव के विजयपाल, भोपाल, कृष्णपाल, हरपाल व गजेंद्र के पशु बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने चारा खाना छोड़ दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि चिकित्सक के अभाव में उन्हें प्राईवेट चिकित्सकों से पशुओं का उपचार कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है। गांव के समाजसेवी सुभाष नैन व पशुपालकों ने गांव में कैंप लगाकर पशुओं की जांच कराने की मांग की है। उधर, सीवीओ डॉ. दिनेश चंद्र का कहना है कि विभाग की ओर से गांव-गांव जाकर पशुओं की जांच व टीकाकरण कराया जा रहा है। सरूरपुर कलां गांव में कैंप लगाकर पशुओं की जांच कर टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें