दो क्विंटल मावा कराया नष्ट, 12 टीन डालडा ओर 14 बैग पाउडर के जब्त किए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को धनौरा सिल्वर नगर में मावा की भट्टी पर छापा मारा। लाइसेंस न दिखाने पर दो क्ंिवटल मावा नष्ट कराया। टीम ने 12 डालडा के टीन और 14 बैग दूध पाउडर जब्त किए। इसके अलावा टीम ने मावा, डालडा और पाउडर का नमूना जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बागपत व धनौरा सिल्वरनगर गांव में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने धनौरा गांव में डालडा घी, मावा व पाउडर का एक-एक नमूना जांच के लिए भेजा। टीम को भट्टी पर बिना दूध के तैयार किया गया मावा मिला। टीम ने भट्टी से दो क्विंटल मावा नष्ट कराया और डालडा घी के 12 टिन और दूध पाउडर के 14 बैग को जब्त किए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि इसके अलावा टीम ने दिल्ली-सहारनपुर मार्ग से दो गाड़ियों से मावे के सात सैंपल जांच के लिए भेजे है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल चौधरी, अनंत कुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे।