फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति के दूसरे निकाह में पहली पत्नी का हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस पर लगा गंभीर आरोप

Sun, 21 Nov 2021 09:46 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

सीओ अनुज मिश्रा का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। तलाक कोर्ट से नहीं हुआ होगा तो इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दोनों पक्षों से कागज मांगे गए है। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बागपत में पहली पत्नी को पंचायत में तलाक देने के बाद युवक दूसरी युवती से निकाह करने खुब्बीपुर निवाड़ा गांव पहुंच गया। जानकारी मिलते ही पीछे-पीछे पहली पत्नी और उसके परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे सहित दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप रूप से बड़ौत व वर्तमान में गाजियाबाद जनपद के लोनी में रहने वाली युवती का निकाह खेकड़ा के एक युवक के साथ छह साल पहले हुआ था। युवती के अनुसार उसे बाद में पता चला था कि युवक ने पहले जम्मू-कश्मीर की युवती से निकाह कर रखा है। इस तरह उससे धोखाधड़ी से निकाह किया गया। इसके बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे।

युवती ने बताया कि मामले को लेकर पंचायत हुई, जिसमें पति ने मौखिक रूप से तलाक दे दिया। यह मामला कोर्ट में डाल दिया गया, जो विचाराधीन है। आरोप है कि युवक रविवार को फिर से निकाह करने के लिए खुब्बीपुर निवाड़ा पहुंच गया। इसका पता चलने पर वह भी परिजनों के साथ पहुंच गई और निकाह का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे व उसकी पहली पत्नी के भाइयों सहित अन्य कई को कोतवाली लेकर आ गई। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया था और उनके हंगामा करने के बाद उसे दोबारा से पकड़ा गया।

विज्ञापन

पुलिस पर रुपये लेने व वीडियो डिलीट करने का आरोप

युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक से पुलिस ने रुपये लेकर उनको ही धमकाना शुरू कर दिया। जबकि उनके साथ मारपीट की गई है और वह घायल है। उनके मोबाइल में युवक व उसके परिजनों की गाली-गलौज करते हुए वीडियो था जिसे पुलिस ने कोतवाली में आने के बाद मोबाइल लेकर भी डिलीट कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें