फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ता जा रहा बुखार का प्रकोप, 849 लोग अभी तक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बुखार का कहर कम नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में एक सप्ताह में 1080 लोगों में बुखार के लक्षण मिले हैं। 849 लोगों में बुखार की पुष्टि हो चुकी है। इनके अतिरिक्त अभी तक बुखार से करीब दस की मौत हो चुकी है। वहीं, डेंगू के छह मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सात सितंबर से सर्वे में कोरोना टीकाकरण, दो वर्ष तक के टीकाकरण से छूटे बच्चे, बुखार, खांसी और टीबी के मरीजों की सूची तैयार कराई जा रही है। 480 टीमें घर-घर जाकर लोगों का डाटा तैयार कर रही हैं। जिले में एक सप्ताह में एक लाख 67 हजार 694 घरों का सर्वे पूर्ण हो चुका है। 1080 लोगों में बुखार के लक्षण मिले हैं। 849 लोगों में बुखार की पुष्टि हो चुकी है। इनके अतिरिक्त 299 लोगों खांसी-जुकाम व 26 टीबी पीड़ित मिले हैं। 11 लोग खांसी के साथ खून आने, दो लोगों में मानक से कम वजन व सात मरीज सांस लेने में परेशानी वाले मिले हैं।
सर्वे में ऐसे मिले मरीज
ब्लॉक घर बुखार खांसी-जुकाम टीबी
बागपत 31447 280 91 12
बड़ौत 41473 205 60 3
बिनौली 27500 59 7 6
छपरौली 21500 102 27 2
खेकड़ा 25254 132 85 1
पिलाना 20510 71 29 2
कुल 167690 849 299 26
बुखार की पुष्टि हुई
सर्वे में अब तक 849 लोगों में बुखार की पुष्टि हो चुकी है। इस दौरान लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उनको आसपास सफाई करने के लिए कहा जा रहा है। जिससे बीमारी नहीं फैल सके।-डॉ. भुजवीर सिंह, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें