फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पहलवान का हरियाणा में जलवा

Sat, 25 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कास्य पदक विजेता महिला मल्ल सीमा पंवार व कृष्णपाल खलीफा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में आर्य व्यायामशाला छपरौली में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा मेें संपन्न हुई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक झटकने वाले महिला मल्ल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ बागपत के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ खलीफा कृष्णपाल पहलवान व अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र पहलवान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कोच धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि गत 22 फरवरी को सिरसा हरियाणा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें आर्य व्यायामशाला की महिला मल्ल सीमा पंवार ने 60 किलो भार वर्ग में हरियाणा व राजस्थान के पहलवानों को पटखनी देकर कांस्य पदक झटका। सीमा पंवार को आर्य व्यायामशाला के प्रबंधक तंत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
  शामली और वाराणसी की टीम बनी विजेता 
बागपत। गेटवे क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शुक्रवार को क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। पहला मैच वाराणसी और दूसरा मैच शामली ने जीता। 
पहला मैच आंध्र प्रदेश और वाराणसी के बीच हुआ। आंध्रप्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन बनाए। 46 रन विजय शंकर और एलिसा ने 43 रन बनाए। वाराणसी की टीम ने मैच जीत लिया। दीपू ने 30, विशाल ने 23 बन बनाया। मैन ऑफ द मैच जयदीप रहा। दूसरा मैच शामली और वाराणसी के बीच हुआ। शामली ने 20 ओवर में 194 रन बनाए। समीर ने 46 और नागेंद्र ने 40 रन बनाए। जवाब में वाराणसी की टीम 139 रन पर आउट हो गई। शामली की टीम ने 54 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच समीर रहे। लीग चेयरमैन भूपेंद्र चौधरी, विनोद सिंह, अनिल चौहान, इकबाल, सोनू, अतुल पांडेय, विपिन चौहान, राहुल, अंकित राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें