फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाभिमान दिवस और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। विभिन स्कूल-कॉलेजों के चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों में स्वाभिमान दिवस और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया गया। इसके अलावा योग और मेहंदी प्रशिक्षण दिया गया।
एसपीसी डिग्री कॉलेज में शिविर में दूसरा दिन स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम ईश प्रार्थना और उसके उपरांत योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने वालिटिंयर को स्वाभिमान दिवस का महत्व बताया। दूसरी इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ उमलेश रानी के निर्देशन में बस्ती में जाकर महिलाओं से स्वाभिमान दिवस पर चर्चा की। तीसरी इकाई ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर विचार प्रकट किए। चौथी इकाई ने योग से शरीर को स्वस्थ्य रखने के तरीके बताए। सेठ तारीफ सिंह डिग्री कॉलेज के पाबला में चल रहे एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि राकेश जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना सभी का कर्तव्य है। जिला पंचायत सदस्य संजय डीलर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतेंद्र सिंह, अतुल देव शर्मा, संतोष देवी, कुमारी भारती सिंह, सुमित धामा, अक्षय यादव, कुमारी साक्षी, कुमारी निकेता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों सोनिया, तनु, साक्षी, रिंकी, स्वाति, अर्पणा, कोमल, साहिबा, सुहाना, रिया, नीलम, काजल व रुचि ने महिलाओं को मेहंदी लगाने का प्रशिक्षण दिया। स्वयं सेविकाओं ने मेहंदी के अरेबिक भारत, राजस्थानी डिजाजन का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ निर्मला ने कहा कि मेहंदी का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी जीविका चला सकती है। दूसरे सत्र में स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत व लोक नृत्य प्रस्तुत किए। शिविर में शिल्पा वर्मा, डॉ राखी गुप्ता, ममता आर्य, कुमारी पूजा, संजय सैनी, नितिन कुमार, प्रवीण कुमार, रामकिशोर, प्रेमवती मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें