फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल के विस्तारीकरण व जनता वैदिक कालेज को विश्वविद्यालय बनाने का जल्द मिलेगा तोहफा

विज्ञापन
गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने गाजियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर कई मुद्दों पर की बातचीत
विज्ञापन

- गन्ने का भाव बढ़ाने, गन्ना बकाया भुगतान कराने व बिजली संबंधित समस्याएं भी रखी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव से पहले ही जिले को बागपत शुगर मिल के विस्तारीकरण व जनता वैदिक कालेज बड़ौत को विश्वविद्यालय बनाने का तोहफा मिल जाएगा। इसकी मांग उठाते ही पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है और अब सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने गाजियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने यह मुद्दे रखे है। इसके अलावा गन्ने का भाव बढ़ाने, गन्ना बकाया भुगतान कराने व बिजली संबंधित समस्याएं भी सीएम के सामने रखी गई है, जिनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है।
बागपत सहकारी शुगर मिल की गन्ना पेराई क्षमता एक सत्र में 45 लाख क्विंटल है, जिसको अभी तक बढ़ाया नहीं गया है। जबकि गन्ने का रकबा क्षमता के अनुसार काफी बढ़ गया है। इस साल ही जिले में दस हजार हेक्टेयर गन्ना रकबा बढ़ गया है। उसमें से करीब तीन हजार हेक्टेयर का भार बागपत शुगर मिल पर बढ़ेगा। ऐसे में किसानों को मजबूरी में क्रेशर पर गन्ना डालना पड़ता है और ऐसा नहीं करने पर खेतों में गन्ना खड़ा रह जाता है। बागपत शुगर मिल के विस्तारीकरण की मांग पिछले कई साल से उठ रही है और इसका प्रस्ताव पहले भेजा जा चुका है, लेकिन इस सत्र से पहले भी विस्तारीकरण नहीं हो सका। इसके अलावा बड़ौत के जनता वैदिक कालेज को विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग भी काफी साल से उठ रही थी और उसका प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब चुनाव से पहले शुगर मिल का विस्तारीकरण कराने व जनता वैदिक कालेज को विश्वविद्यालय बनाने के लिए मंगलवार देर शाम सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने गाजियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इन पर सीएम ने सहमति जताई है कि चुनाव से पहले ही यह मांग पूरी कर दी जाएगी और इनके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के यहां आने की उम्मीद है। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने बताया कि किसानों की उम्मीद के अनुसार गन्ने का भाव भी सत्र शुरू होने से पहले बढ़ना चाहिए और गन्ना बकाया भुगतान भी जल्द होना चाहिए। इनको लेकर भी सीएम से बातचीत हुई है और उन्होंने किसानों के हित में फैसले लेने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें