बूथ वार शिक्षकों की भूमिका, संवाद से समाधान कार्यक्रम में समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर बोला हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य डॉ मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों, शिक्षकों, कर्मचारियों सहित हर आम आदमी हताश और परेशान है। भाजपा की नीतियां किसानों, शिक्षकों, कर्मचारियों सहित आम आदमी के सम्मान और स्वाभिमान के खिलाफ हैं।
मंगलवार को बूथ वार शिक्षकों की भूमिका, संवाद से समाधान की ओर के तहत डीएस भवन बिजरौल रोड पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा पूंजीपतियों के हाथों देश को बेच देने का मन बना चुकी है। कहा कि सपा की पूर्व सरकार में शिक्षा मित्रों को सरकारी नौकरी दी गई, वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय दिया गया। विषय विशेषज्ञों को नौकरी दी गई। हजारों की संख्या में स्कूलों को ग्रांट दी गई, लेकिन भाजपा का शासन आतंक का पर्याय बन चुका है। हजारों की संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा मित्र आत्म हत्या कर चुके हैं। आंदोलनकारियों पर लाठी बरसाई जाती है। कार्यक्रम में मनोज चौधरी, अर्जुन अवार्डी शौकेन्द्र पहलवान, डॉ निर्भय गुर्जर, ओमवीर तोमर, डॉ सीमा यादव, राममोहन भारद्वाज, मनोज शर्मा, उपेंद्र चौधरी, जय सिंह, डॉ सचिन चौधरी, नागेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, नवाब सिंह, दिनेश गुर्जर, पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप, हरेंद्र साहय, मांगेराम, पिंटू प्रधान, कौशल किशोर भदौड़ा, डॉ निर्भय गुर्जर, हरकेश सिंह, मनोज शर्मा, पदमाकर यादव, नसीरुद्दीन राइन, दान बहादुर मधुर शामिल रहे।