फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 28 को रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव हसनपुर मसूरी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में करीब डेढ़ दर्जन कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बड़ी संख्या में युवा पंजीकरण कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

हसनपुर मसूरी गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने बताया कि मेले में फिटर, विद्युतकार, वेल्डर, प्लंबर, कंप्यूटर आपरेटर, फैशन डिजायनर, ड्रेस मेकिंग आदि में प्रशिक्षित अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को भारत सरकार के पोर्टल एपीपीपी आरईएनटी आईसीई एसएचआईपीआई व एनडीआईए डॉट ओआरजी पर पंजीकरण कराना होगा। मेले में कोविड नियमों के अनुपालन में प्रतिभागियों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर आना है। मेले में करीब डेढ़ दर्जन कंपनियों के स्टाल लगाए जाएंगे। इससे पूर्व आयोजित मेलों में दर्जनों युवाओं का प्लेसमेंट हो चुका है। मेले के लिए युवा बड़ी संख्या में पंजीकरण करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें