फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में छह महीने से गंदगी का अंबार, कर्मी नहीं करते सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी में छह महीने से गंदगी का अंबार, बीमारी फैलने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर की सब्जी मंडी परिसर में पिछले छह महीने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों किसान सब्जी बेचने के लिए आते हैं। यहां गंदगी होने के कारण बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। आढ़तियों ने नगर पालिका अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक कई बार शिकायत की परंतु समाधान नहीं हुआ। आढ़तियों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में आढ़ती राजकुमार चौहान, नरेश, फुरकान, इरशाद ने बताया कि सुबह चार बजे से ही हरियाणा और बागपत के विभिन्न गांवों से किसान सब्जी बेचने आते हैं। वहां शौचालय के पास गटर खुला हुआ है और अंधेरा होने के कारण उसमें गिरने से हादसा हो सकता है। शौचालय में पानी की निकासी बंद है। जिससे वहां काफी गंदगी रहती है। हल्की बारिश होते ही हर तरफ कीचड़ हो जाती है। नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद पिछले छह महीने से कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचा। आढ़तियों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो डीएम से मिलकर समस्या से अवगत कराएंगे। वहीं, ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि बड़े वाहनों की वजह से गटर व शौचालय क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। सफाईकर्मियों को रोजाना मंडी में भेजा जाता है। इसका पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें