फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चार दिन तक मेरठ व चमरावल रोड पर बिजली बाधित रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे निर्माण के कारण शनिवार से मंगलवार तक सुबह आठ बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान वाहनों के लिए भी रूट डायवर्ट किया गया। एसडीओ गोपाल ने बताया कि नेशनल हाईवे निर्माण के कारण शनिवार को सुबह आठ बजे से 11 बजे तक सिटी प्लाजा, पंचशील कालोनी, आर्य नगर, कश्यप कालोनी, चमरावल रोड की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसा शनिवार से मंगलवार तक होगा।
विज्ञापन

छह पुलिस कर्मी लाइन में भेजे, चार को बदला
बागपत। एसपी नीरज कुमार जादौन ने छह पुलिस कर्मियों को लाइन में भेज दिया है। यूपी डायल 112 के प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी, डायल 112 से हेड कांस्टेबल कैलाश, सिंघावली अहीर से हेड कांस्टेबल मशरूर खान, डायल 112 से सिपाही प्रमोद कुमार, राजीव, सचिन मलिक को लाइन में भेजा गया है। इनके अलावा बीट पेट्रोलिंग प्रभारी देवेंद्र कुमार त्यागी को डायल 112 का प्रभारी बनाया गया है। हेड कांस्टेबल ओम कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से महिला थाना, सिपाही रिंकी राठी को महिला थाना, कुलदीप को बड़ौत थाने में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें