फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पहले रही बदहाली, योगी सरकार में विकास हुआ: कैप्टन अभिमन्यु

विज्ञापन
बागपत के वात्सायन पैलेस में आयोजित बैठक को संबोधित करते प्रदेश सहप्रभारी कैप्टन अभिमन्यु व मंचा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने वात्सायन पैलेस में पदाधिकारियों संग की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश सह प्रभारी और हरियाणा के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश में पिछली सरकारों में खूब बदहाली थी। पहले सड़कें जर्जर थी तो लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ता था। शिक्षा व स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। लोगों की सुरक्षा पर कोई ध्यान ही नहीं दिया जाता था। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जब भाजपा की सरकार प्रदेश में आई तो सड़कें बनाई गई। बिजली भरपूर मिल रही है और शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी हुई है।
प्रदेश के सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सुरक्षा को लेकर रहने वाला डर पूरी तरह से खत्म हो गया है और बहन बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने भाजपा के अभी तक के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगे के लिए रूपरेखा तैयार कराई। पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने प्रदेश संगठन से मिले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उनको सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ से सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे, सको सभी कार्यकर्ताओं को सफल बनाना है। उन्होंने पार्टी के बूथ सत्यापन, पन्ना प्रमुख कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह व संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, योगेश त्रिपाठी, विधायक योगेश धामा, केपी मलिक, सहेंद्र रमाला, पूर्व विधायक साहब सिंह, लोकेश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, जय कुमार सरोहा, चेयरमैन अमित राणा, धूम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, सुदेश चौहान, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, विनोद वाल्मीकि, कौशल त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिता खोखर, अनिल तोमर, अनिल चौहान, कंवरपाल गुर्जर, आशीष त्यागी, नीरज कौशिक, रणवीर चौधरी, दीपक भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें