फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में एक करोड़ रुपये से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
माता कालोनी निवासी जहीर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका की ओर से एक करोड़ रुपये से पेयजल व्यवस्था को सुधारा जाएगा। नगर पालिका को इसके लिए एक करोड़ रुपये का बजट मिल भी चुका है। इसके अलावा नगर में विभिन्न जगहों पर 26 वाटर कूलर लगाए जाएंगे, जो सार्वजनिक जगहों व आम रास्तों पर लगेंगे। इससे आम लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना नहीं पड़े।
विज्ञापन

नगर के पुराने कस्बे, मुगलपुरा समेत कई जगहों पर आबादी बढ़ने के कारण पानी की सप्लाई की समस्या है। वहां कभी पानी नहीं पहुंचता है तो कभी प्रेशर कम होने से लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ता है। इस तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए शासन से पेयजल व्यवस्था बेहतर करने को एक करोड़ रुपये का बजट मिला है। जिससे एक नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा तो उन मोहल्लों में पेयजल लाइन डलवाई जाएगी, जहां लाइन नहीं है और पुरानी हो चुकी है।
नगर में 26 जगहों पर लगेंगे वाटर कूलर
नगर में 26 जगहों पर वाटर कूलर लगाए जाएंगे। इनमें सरकारी कार्यालयों के पास, सार्वजनिक स्थान, मुख्य मार्ग, चौराहे आदि शामिल है। इन वाटर कूलर के लिए पहले से बजट आया हुआ है और अब इनको लगाने के लिए जगह चिह्नित हो चुकी है। इससे जल्द से जल्द इनको लगवाया जा सके। इनके लगने से आम लोगों को पीने के पानी की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

हमारे यहां टंकी का पानी नहीं आता है, जिससे परेशानी होती है। हैंडपंप का पानी भी ठीक नहीं है और पीने तक के पानी की समस्या बनी है। इस समस्या का जल्द ही समाधान होना चाहिए। - नौसाबा बेगम, माता कालोनी।
पानी कभी आता है तो कभी नहीं आता है। जब पानी आता है तो उसका प्रेशर काफी कम रहता है। इस समस्या को कई बार नगर पालिका में जाकर बता चुके है, लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - सोनिया, माता कालोनी।
नगर में गली निर्माण, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य कार्य लगातार कराए जा रहे है और अब पेयजल व्यवस्था भी बेहतर करने के लिए काम शुरू कराया जाएगा। जिन जगहों पर पानी की समस्या रहती है, उन जगहों पर लाइन भी बिछवाई जाएगी और अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। - राजुद्दीन, चेयरमैन नगर पालिका।
नगर पालिका की ओर से पेयजल समस्या को दूर करने के लिए एक करोड़ रुपये का कार्य कराया जाएगा। इसमें ट्यूबवेल लगवाया जाएगा और पेयजल लाइन भी बिछवाई जाएगी। इसके लिए उन सभी जगहों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां पेयजल की समस्या है। इसके अलावा 26 जगह पर वाटर कूलर भी लगवाए जाएंगे। - ललित आर्य, ईओ नगर पालिका

माता कालोनी निवासी नोसाबा बेगम- फोटो : BAGHPAT

माता कालोनी निवासी सोनिया- फोटो : BAGHPAT

माता कालोनी निवासी सीम्मा- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें