फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड चिकित्सक पर गर्भवती महिला से छेडछाड का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में शामली जिले के एक गांव से पति के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई गर्भवती महिला से अल्ट्रासाउंड सेंटर पर आई। उसका आरोप है कि वहां चिकित्सक ने उससे छेड़छाड़ की। नगर के प्रबुद्ध लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

नगर में रविवार को शामली जनपद के एक गांव से बारात आई थी। उसमें एक गर्भवती महिला भी पति के साथ आई थी। इस दौरान उसे कुछ परेशानी महसूस हुई। परिजन उसे महिला चिकित्सक के यहां ले गए। उसने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। इस पर गर्भवती महिला नगर ही एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच कराने पहुंची। आरोप है कि वहां चिकित्सक ने उससे छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी चिकित्सक को मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। वहीं, नगर के कुछ प्रबुद्ध लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें