फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया आर्यिका सरस्वती माता का दीक्षा दिवस महोत्सव

विज्ञापन
कार्यक्रम मे शामिल श्रद्वालु - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एंक्लेव स्थित श्रीधरणेंद्र पदमावती धाम दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका सरस्वती माता का 26वां दीक्षा दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने माताजी की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

रविवार को गणिनी आर्यिका सरस्वती माता का 26वां दीक्षा समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिला, पुरुष श्रद्धालुुुओं ने माता को 31 चोले चढ़ाए गए। पाद प्रक्षालन कपिला, आशीष जैन मॉडल टाउन दिल्ली वालों ने, पिच्छिका भेंट सुमन, ललित जैन चांदनी चौक दिल्ली वालों ने, शास्त्र भेंट पूनम, अनिल जैन मॉडल टाउन दिल्ली, वस्त्र भेंट मनीषा, राकेश जैन रोहिणी दिल्ली, मंगल आरती अनिता, पवन जैन दरियागंज दिल्ली, नमनकर्ता की भूमिका तनुजा अमित जैन मॉडल टाउन दिल्ली वालों ने पूर्ण किए। दीपक सरगम के महावीर भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते रहे। सरस्वती माता ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर जनेश्वरदयाल जैन, शिखर चंद, लाजपत जैन, अजय जैन, नरेश जैन, अंकुश जैन, योगेश जैन, वंदना जैन, रीना जैन, संगीता जैन, दीपा जैन, रुचि जैन, पिंकी जैन, रमा जैन, मंजू जैन, सुरभि जैन आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें