फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने खेकडा स्पोर्टस स्टेडियम तक पक्का रास्ता बनाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। स्पोर्ट्स स्टेडियम जाने वाला मार्ग एक दशक से अधिक समय से कच्चा है। डीएम ने लेखपालों के साथ मार्ग के निरीक्षण के दौरान खसरा खतौनी देखकर राजस्व अधिकारियों से खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम तक पक्का रास्ता बनवाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

करीब डेढ़ दशक पूर्व नगर के जंगल मे काठा मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम बनकर तैयार हुआ था। जब से अब तक स्टेडियम पर जाने वाला मार्ग कच्चा है। खिलाड़ी वैकल्पिक मार्गों से किसी तरह स्टेडियम पहुंचते हैं। जिलाधिकारी राजकमल यादव सोमवार को एसडीएम अजय कुमार और राजस्व अधिकारियों की टीम के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने सुविधाजनक रास्ते हेतु निरीक्षण किया। खसरा खतौनी देखकर संबंधित अधिकारियों को स्टेडियम तक सुगम रास्ता उपलब्ध कराने के साथ ही एसडीएम अजय कुमार को तीन दिन के अंदर कास्तकारों से बात कर स्टेडियम को मुख्य मार्ग से जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें