बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक में प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड में तैनात अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा आकस्मिक चेकिंग के निर्देश दिए। डीएम ने बागपत खेल विकास अभियान की प्रगति ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई।
एसडीएम को लेखपाल का रोस्टर बनाकर फीडबैक के बारे में भी जानकारी लेने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने बागपत खेल विकास अभियान की भी समीक्षा में प्रगति ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों ग्राम पंचायत वार खेल विकास अभियान अंतर्गत कार्य के प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम अमित कुमार, सीडीओ रंजीत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम अनुभव सिंह, एसडीएम पूजा चौधरी मौजूद रहीं। संवाद
मेरा गांव मेरा धरोहर की कार्यशाला का आयोजित
बागपत। विकास भवन में शुक्रवार को कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों की सांस्कृतिक मंत्रालय अंतर्गत कार्यक्रम मेरा गांव मेरा धरोहर पर कार्यशाला हुई। इसमें जिला समन्वयक बोकी कुमार, रोहित कुमार व हिमांशु त्यागी ने ऐतिहासिक धरोहर, मान्यताएं, पारंपरिक भोजन, पारंपरिक पोशाक, पारंपरिक आभूषण, पारंपरिक कला और शिल्प, त्योहार, मेला प्रमुख कलाकार, मशहूर व्यक्ति के बारे में मोबाइल एप की ट्रेनिंग दी। उन्होंने सेंटर संचालकों को प्रत्येक गांव में योजना के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जन आरोग्य ईकेवाईसी में टॉप फाइव कॉमन सर्विस सेंटर संचालक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद