बागपत। 72वें संविधान दिवस के अवसर डीएम राजकमल यादव ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान उद्देशिका प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके मौलिक दायित्व की शपथ दिलाई और ईमानदारी सत्यनिष्ठा लगनता, तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर और देश में संप्रभुता, अखंडता की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को सम्मान देने, हिंसा से दूर रहने, बंधुता को बढ़ावा देने, सबको शिक्षा के अवसर प्रदान करने एवं स्वतत्रंता आंदोलन के आदर्शों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उधर अधिवक्ता परिषद बागपत इकाई के अधिवक्ताओं ने गोष्ठी हुई। इस मौके पर अरुण, रामपाल नेहरा, सतीश चौहान, परमवीर वर्मा, नीरज शर्मा, अमित खोखर, योगेंद्र, विवेक, अमित तोमर, मोहित शर्मा, रविकांत मौजूद रहे।