फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से मुक्त होने की राह पर जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को नहीं मिला एक भी संक्रमित नहीं मिला
विज्ञापन

अब 29 केस एक्टिव, स्वास्थ्य विभाग ने दी गाइडलाइन का पालन करने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जनपद कोरोना मुक्त होने की राह पर है। बुधवार को एक भी कोरोना संक्रमण का केस नहीं मिला है। अब जिले में केवल 29 केस ही सक्रिय रह गए हैं। संक्रमितों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों से संपर्क बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण कम होने के बावजूद एहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जनवरी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे थे। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ रही थी, मगर अब फरवरी में लगातार केस घटने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की है। फरवरी में एक दिन में दो से सात केस ही मिल रहे थे, मगर बुधवार को एक भी केस नहीं मिला है। अब जिले में केवल 29 केस सक्रिय रह गए हैं। संक्रमण के घटते हुए मामलों को देखते हुए लगता है कि बागपत अब कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है। संक्रमण के मामले कम होने के बावजूद एहतियात बरतना जरूरी है। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आई है। एक दिन में कम से कम दो और अधिक से अधिक सात लोगों में ही संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार को तो एक भी संक्रमित नहीं मिला है। जिला कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है। उनका कहना है कि संक्रमण कम होने के बावजूद गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें