फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा में संकलन केंद्र पहुंचाई गई उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आखिरकार यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापक गंभीर हुए है। मंगलवार को पुलिस सुरक्षा और बंद वाहनों में ही उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र पहुंचाया गया। स्थिति यह रही कि डीआईओएस के पत्र जारी करने के बावजूद भी केंद्र व्यवस्थापक इसे लेकर गंभीर नहीं थे। डीआईओएस ने सख्ती बरती तो हालात सुधरे नजर आए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि परीक्षा केन्द्रों से उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केन्द्र पर असुरक्षित ढंग से बसों, रिक्शा, साइकिल, स्कूटी व बाइक से पहुंचाया जा रहा था। अमर उजाला ने 23 फरवरी के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शिक्षा विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह जनपद के केन्द्र व्यवस्थापकों व अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर नाराजगी जताई थी और उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केन्द्र पर वाहनों में सुरक्षित ले जाने के निर्देश दिए थे। मगर, सोमवार को परीक्षा संपन्न होने के बावजूद भी इन निर्देशों का केन्द्र व्यवस्थापक ने पालन नहीं किया था। इस पर डीआईओएस सख्त हुए तो मंगलवार हालात सुधरे हुए नजर आए। परीक्षा केंद्र से पुलिस सुरक्षा में उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केन्द्रों पर पहुंचाई गई। कुछ कर्मी बंद वाहनों में उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर संकलन केंद्र पहुंचे।
इस संबंध मेें डीआईओएस ओमदत्त का कहना था कि इस मामले में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उधर, उप संकलन केन्द्र पर्यवेक्षक डॉ. रेखा सिंह का कहना था कि केन्द्र व्यवस्थापकों की कार्यशैली पर प्रभाव पड़ा है। अब सभी वाहनों व पुलिस सुरक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर पहुंच रहे है।
विज्ञापन

ये है मानक
1-बोर्ड परीक्षा में प्रतिदिन पेपर समाप्त होने के एक घंटे बाद ही कापियों को संकलन केंद्र पर पहुंचाना होता है।
2- संकलन केन्द्रों तक कॉपियों का पहुंचाने के लिए अध्यापकों (बंडल वाहक) की ड्यूटी लगाई जाती है।
3- केंद्र व्यवस्थापक स्वयं की जिम्मेदारी पर बंडल वाहक के साथ कड़ी सुरक्षा में गाड़ी या फिर कॉलेज वाहन से कॉपियां जमा कराने के लिए संकलन केन्द्र पर भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें