फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

604 हेक्टेयर भूमि का विवाद, सुलह के लिए फिर जुटेंगे दोनों राज्यों के अफसर

विज्ञापन
छपरौली के टांडा गांव स्थित खादर में निरीक्षण करने पहुंची डीएम शकुंतला गौतम व एसपी अभिषेक सिंह तथ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- मोबाइल पर दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत
विज्ञापन

- अधिकारियों ने किसानों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली/बड़ौत (बागपत)। हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच कुल 604 हेक्टेयर भूमि पर विवाद है। टांडा के किसान जमीन को अपना बता रहे हैं और खोजकीपुर के किसान उसी जमीन पर अपना दावा पेश करते हैं। दोनों राज्यों के किसानों के बीच कई बार झगड़े हो चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं निकला। विवाद के निपटारे के लिए जल्द ही अधिकारियों की बैठक होगी।
खोजकीपुर और टांड़ा गांव के किसानों के बीच विवाद नया नहीं है। विवाद को काफी समय बीत चुका है। कई बार दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी की मीटिंग हुई, मौके पर जांच मुआयना किया गया, लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकल सका है। जिस कारण कई बार दोनों राज्यों के किसान आमने-सामने आ गए। अभी भी इसको लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिसको देखते हुए खादर मेें पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा किसी के साथ नहीं होने देंगे अन्याय
बड़ौत। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि टांडा की जमीन 604 हेक्टेयर है, जो दीक्षित अवार्ड में हरियाणा में ट्रांसफर हुई थी, लेकिन फिलहाल कुछ जमीन पर टांडा गांव के किसानों का कब्जा है और कुछ जमीन पर हरियाणा के खोजकीपुर गांव के किसानों का। पिछले एक साल से कोई विवाद नहीं हुआ था, लेकिन सोमवार को दोनों राज्यों के किसानों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कहना है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
नोडल अधिकारी हैं डीएम शकुंतला गौतम, भेजा प्रस्ताव
बड़ौत। यूपी-हरियाणा के सीमांकन के लिए जिले की डीएम शकुंतला गौतम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। दो साल पहले उन्हीं की देखरेख में सर्वे कार्य कराया गया था। डीएम शकुंतला गौतम बागपत, शामली, सोनीपत व पानीपत की नोडल अधिकारी हैं। उन्होंने ज्वाइंट सर्वे कर बाउंड्री पिलर लगने का प्रस्ताव भेजा है और दो संभावित तारीख दी है, ताकि पानीपत व सोनीपत के डीसी व एसपी के साथ बैठक कर इस विवाद का निपटारा हो सके।
विवाद को निपटाने के लिए चल रहा सर्वे कार्य
बड़ौत। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने कहा कि विवाद को निपटाने के लिए सर्वे कार्य चल रहा है, सर्वे कार्य पूरा होने के बाद ही उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जाए रही है। सीओ आलोक कुमार का कहना था कि टांडा गांव के किसानों पर हमले के मामले में खोजकीपुर गांव के 25 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

टांडा के किसानों ने सुनाई आपबीती, हरियाणा के किसानों ने इस तरह किया हमला
छपरौली। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अभिषेक कुमार, एडीएम अमित कुमार, एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ बड़ौत आलोक सिंह पुलिस बल के साथ टांडा खादर पहुंचे, जहां पर उन्होंने किसानों से घटनाक्रम की जानकारी दी। टांडा गांव के किसानों ने बताया कि खादर के जंगल में हरियाणा के किसान छिपे हुए थे, जैसे ही टांडा गांव के किसान खेतों में काम करने के लिए तभी अचानक उन पर हमला बोल दिया और बापौली पुलिस की मौजूदगी में हरियाणा के किसान टांडा गांव के पांच किसानों को जबरन अपने साथ ले गए।
इन गांव के बीच भी विवाद
बागपत सोनीपत/पानीपत
नंगला बहलोपुर खुर्रमपुर
निवाड़ा जाजल
टांड़ा खोजकीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें