फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में कलक्ट्रेट में गरजेगा रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थन में रालोद बुधवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेगा। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि दो दिसंबर को जिलेभर से रालोद कार्यकर्ता निजी वाहनों पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दिल्ली में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। हरियाणा और पंजाब के किसानों पर जिस तरह लाठीचार्ज किया गया, उसकी निंदा की जानी चाहिए। सरकार को कृषि कानून वापस लेने चाहिए। किसान को बकाया भुगतान दिया जाना चाहिए। फसलों का वाजिब दाम घोषित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें